Site icon Best Pharmacy College in Gwalior | JIPSR

जेआईपीएसआर महाविद्यालय में 6वीं फार्मेसी जागरूकता यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आफ फार्मास्यूटिकल साईसेज एण्ड रिसर्च में आज फार्मा लोक द्वारा निकाली जा रही 6वीं फार्मेसी जागरूकता यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। संस्थान परिसर में यात्रा दल के आगमन पर संस्थान के वरिष्ठजनों ने दल के सदस्यों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में अमित झा राष्ट्रीय संयोजक, फार्मा लोक, विवेक सिंह, मेम्बर फार्मा लोक एवं विवेक भदौरिया, पूर्व कार्यपरिषद सदस्य, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर मौजूद रहें। मुख्य अतिथि अमित झा ने बताया कि यह यात्रा हर वर्ष की तरह नेशनल फार्मेसी एज्युकेशन डे के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है। यह जागरूकता यात्रा 25 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 07 मार्च 2026 तक नई दिल्ली, ग्वालियर, छतरपुर, सतना, जबलपुर, नागपुर जैसे विभिन्न शहरो से होते हुए पुणे पहुंचेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य फार्मेसी का शैक्षणिक और व्यवसाय क्षत्रों में प्रचार प्रसार करना और एसको नये- नये आयामों से जोडना है। साथ ही बताया कि फार्मेसी के क्षेत्र में रोजगार के अपार सभावनाएं है, आज ए.आई. के आने के बाद अन्य क्षेत्रों में रोजगार की कमी हुई तो वही फार्मा के क्षेत्र में रोजगार का ग्राफ बढ रहा है। ततपश्चात् संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने कहा मैं अपने सभी विद्यार्थियों से कहना चाहता हूँ कि वे केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। आप सभी भविष्य के स्वास्थ्य संरक्षक हैं। आपकी ईमानदारी और आपकी सेवा भावना ही इस राष्ट्र को स्वस्थ और सशक्त बनाएगी। मैं इस यात्रा से जुड़े फार्मा लोक टीम के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं व बधाईयाॅ देता हूँ और आशा करता हूँ कि यह पहल पूरे देश में फार्मेसी शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता की नई चेतना का संचार करेगी।” कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने समाज में दवा संबंधी सही जानकारी फैलाने तथा जनस्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप दिनेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, फार्मेसी प्राचार्य अंकुर अग्रवाल सहित समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।

Exit mobile version